*धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, त्याग और जनजातीय स्वाभिमान का अमर प्रतीक : डॉ. प्रेम कुमार*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, त्याग और जनजातीय स्वाभिमान का अमर प्रतीक : डॉ. प्रेम कुमार*
बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने महान जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी एवं क्रांतिकारी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन देश की स्वतंत्रता, सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक अस्मिता एवं जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष की अद्वितीय प्रेरणा है।
डॉ. कुमार ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत के शोषण, अत्याचार एवं अन्याय के विरुद्ध अदम्य साहस के साथ आवाज बुलंद की। उनका ऐतिहासिक उलगुलान आंदोलन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और जनजातीय स्वाभिमान के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय है।
उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ-साथ जनजातीय समाज को संगठित, शिक्षित एवं जागरूक होने का संदेश दिया। उनका संघर्ष हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने तथा अपनी संस्कृति और परंपराओं की रक्षा करने की प्रेरणा देता है।
डॉ. कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार भगवान बिरसा मुंडा की विरासत एवं जनजातीय समाज के उत्थान को विशेष महत्व दे रही है। उनकी जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाया जाना उनके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे भगवान बिरसा मुंडा के साहस, त्याग, सामाजिक चेतना एवं राष्ट्रप्रेम को अपने जीवन में आत्मसात करें तथा समरस, समृद्ध एवं विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएँ।
*उप निदेशक*
*बिहार विधान सभा, पटना*