बिहारब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा : सदर एसडीओ द्वारा निर्गत 144 का अनुपालन नहीं कर रहे बैजनाथपुर एसएचओ, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को सोंपा ज्ञापन

सहरसा, 09 सितंबर (के.स.)। अजय कुमार, सदर एसडीओ द्वारा निर्गत 144 का बैजनाथपुर एसएचओ द्वारा अनुपालन नही किये जाने के कारण पीड़ित पक्ष नें पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपकर उचित न्याय की गुहार लगाई है।इस संबंध में दोनो पक्ष को यथास्थिति बनाये रखने को लेकर समन भी जारी किया गया।लेकिन बैजनाथपुर थानाध्यक्ष नें सदर एसडीओ के आदेश की अवहेलना कर दूसरे पक्ष की मिलीभगत से अपना निर्माण कार्य जारी रखे हुए हैं।

पीड़ित पक्ष जिले के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र स्थित खजुरी टोला सपहा वार्ड नंबर 14 निवासी कमालुउद्दीन, पिता स्व० पांचू मियाँ ने अनुमंडल सदर सहरसा द्वारा डी आर सं० 1943/2026 द्वारा द्वितीय पक्ष मो अफाक अली को 144 धारा 163 भा० न्या० संहिता द्वारा विवादी जमीन खाता 881, खेसरा 350, रकवा 18 डी०, खेसरा 349, रकवा 5 डी0 में तुरंत रोक हेतू सम्मन जारी कर दोनों को रिसिव कराया जा चुका है।

परन्तु द्वितीय पक्ष से थाना अध्यक्ष बैजनाथपुर आर्थिक लाभ लेकर अवैध रूप से मकान बनाना जारी है।थाना जाकर इसकी सूचना देने पर टालमटोल कर अनसुना कर देते हैं।

आवेदक मो कमालुउद्दीन ने थाना प्रभारी बैजनाथपुर पर तुरंत कार्यवाही करने की मांग की है ताकि आदेश का पालन हो सके।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button