District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : डीएम ने बहादुरगंज प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण, योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

किशनगंज, 09 सितंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी नवीन कुमार ने बुधवार को भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बहादुरगंज प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड परिसर, प्रखंड आवासीय परिसर, बी-वीजीआरएएम कार्यालय, आरटीपीएस काउंटर, बीआरसी भवन सहित विभिन्न स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया। परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्रखंड कार्यालय में संधारित विभिन्न पंजी एवं अभिलेखों की बारीकी से जांच की। उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव और कार्यालयीय कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मियों को निरीक्षण के दौरान बताए गए बिंदुओं पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई करते हुए निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।डीएम ने प्रखंड स्तर पर संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की भी विस्तृत समीक्षा की। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, लोक सेवाओं का अधिकार (आरटीपीएस), सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना तथा पंचायत समिति अंश के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई।समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने, पात्र लाभुकों को समय पर योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने तथा लंबित कार्यों का निर्धारित समय में निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यालयों में आने वाले लोगों को बेहतर एवं समयबद्ध सेवा उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।निरीक्षण के दौरान प्रखंड स्तर के अधिकारियों और कर्मियों को अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने तथा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश दिया गया।इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button