ताजा खबर

*बिहार विधानसभा विस्तारित भवन के सभागार में हुआ हिमालय परिवार का बिहार प्रांत सम्मेलन

सुमित रंजन पाण्डेय/ हिमालय परिवार बिहार प्रांत सम्मेलन विधानसभा विस्तारित भवन के सभागार में संपन्न हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि संघ के वरिष्ठ प्रचारक आदरणीय इंद्रेश कुमार जी, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री विजय सिन्हा जी,पूर्व क्षेत्र संचालक श्री सिद्धनाथ जी, प्रांत प्रचारक श्री उमेश जी, गंगा समग्र के राष्ट्रीय मंत्री रमाशंकर जी, व राजौरी के पूर्व विधायक कन्हैया जी हिमालय परिवार के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद जी व प्रभारी श्री रौशन सिंह जी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य देवात्मा हिमालय की सुरक्षा वह लेह लद्दाख में आयोजित हो रहे प्रथम सिंधु कुंभ (22जून से 27 जून)पर चर्चा थी। आदरणीय इंद्रेश जी ने बिहार प्रदेश के लोगों से आह्वान किया है कि भारी संख्या में इस बार लोग सिंधु कुंभ में आए और भारत की विविधता को जानें, वही पूर्व उपमुख्यमंत्री आदरणीय विजय सिन्हा जी ने कहा कि हम सब का सौभाग्य है कि हम सभी प्रथम सिंधु कुंभ के साक्षी बनेंगे। यह हमारे लिए गर्व का विषय होगा ।अंत में आदरणीय इंद्रेश जी ने हिमालय परिवार बिहार प्रदेश कार्यकारिणी की भी घोषणा की, एवं सबको दायित्व बोध कराया। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम गान से हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!