District Adminstrationकिशनगंजठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : +2 उच्च विद्यालय ठाकुरगंज का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, विद्यालय में नियमित शिक्षण कार्य का दिया निर्देश।

डीएम ने उच्च विद्यालय में प्रारंभ विशेष कक्षा का लिया जायजा।किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, डीएम श्रीकांत शास्त्री ने ठाकुरगंज स्थित +2 उच्च विद्यालय का शनिवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने विद्यालय संचालन के समय विद्यार्थियों और शिक्षकों की उपस्थिति को देखा। वर्ग संचालन की जानकारी लिया तथा प्रधानाचार्य से शिक्षको की उपस्थिति की सूचना प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर डीएम ने विभिन्न कक्षा में भ्रमण कर शिक्षको के द्वारा पढ़ाए जा रहे अध्याय के बारे में छात्राओं से पूछताछ किया। मुख्य रूप से संचालित विशेष कक्षा का निरीक्षण किया गया। कक्षा में छात्राओं की उपस्थिति और पाठ्य सामग्री को देखा गया। निरीक्षण के दौरान डीएम विद्यालय में शिक्षण कार्य, आधारभूत संरचना और अन्य मूलभूत सुविधा की उपलब्धता को लेकर गंभीर दिखे। उन्होंने प्रधानाचार्य को निर्देश दिया कि प्रत्येक दिन निर्धारित कक्षा और उसके शिक्षक का रूटीन चार्ट बनाकर प्रदर्शित किया जाय। विशेष वर्ग कक्षा संचालन में अधिकाधिक विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें। विद्यालय में साफ सफाई,बिजली, बेच डेस्क उपलब्धता को लेकर निर्देश दिया। ज्ञातव्य हो कि डीएम श्रीकांत शास्त्री जिला में शिक्षा विभाग के कार्यों में प्रगति लाने हेतु लगातार विद्यालय भ्रमण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करवाने हेतु दृढ़ संकल्पित है। सभी प्रखंड में मॉडल विद्यालय की स्थापना, नियमित वर्ग संचालन की लगातार समीक्षा किया जाता है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button