फिल्मी दुनिया

*18वें भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स 2023 में अरविंद अकेला कल्लू बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता*

*प्रमोद शास्त्री सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और आम्रपाली दुबे सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री*

गुड्डू कुमार सिंह;-18वें भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स 2023 का भव्य आयोजन 23 दिसंबर को मुंबई के कांदिवली में हुआ, जहाँ युवा दिलों की धडकन कहे जाने वाले अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के अवार्ड से नवाजा गया. वहीं, आम्रपाली दुबे सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, प्रमोद शास्त्री सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और रंजन सिन्हा सर्वश्रेठ पी आर ओ बने. वर्ष 2005 में शुरू हुआ भोजपुरी फिल्म अवार्ड का कारवां अपने 18 वें संस्करण में और भी ख़ास रहा. इस अवार्ड शो में मुख्य अतिथि के रूप में अमितभाई चावड़ा, नेता प्रतिपक्ष गुजरात विधान सभा और विशिष्ट अतिथि के रुप में महेश राजपूत, महासचिव, एमपीसीसी गुजरात भी शामिल हुए. इसके अलावा इस रंगारंग शाम का गवाह सुषमा शिरोमणि, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आईएमपीपीए, अशोक पंडित, अध्यक्ष आईएफटीडीए, बीएन तिवारी, अध्यक्ष एफडब्ल्यूआईसीई राजेश सिंह पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश और सुरेंद्र पाल, अभिनेता भी बने.

अवार्ड लेकर कल्लू ने कहा कि 18वें भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स 2023 के ऑर्गेनाइजर, भोजपुरी दर्शक और फिल्म जगत से जुड़े तमाम लोगों को को दिल से धन्यवाद. यह सम्मान मेरे लिए सिर्फ सम्मान नहीं एक उम्मीद भी है, जिस पर मैं खड़ा उतरने की भरसक कोशिश करता हूं और दर्शकों के भरोसे पर खरा उतरता रहा हूं. दर्शकों के पसंद के साथ-साथ फिल्मों की गुणवत्ता भी मेरी प्राथमिकता रही है. वहीं, आम्रपाली दुबे ने कहा कि हर अवार्ड मुझे और अच्छा करने को प्रेरित करता है. इसलिए मैं तहे दिल से 18वें भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स 2023 को शुक्रिया कहना चाहूंगी.

18वें भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स 2023 में आगत अतिथियों द्वारा कुल 20 कटेगरी में कलाकारों और तकनीशियन को अवार्ड से नवाजा गया.

18वें भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स 2023

01. आन बान शान
सर्वश्रेष्ठ फिल्म——अजय गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक——प्रमोद शास्त्री
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरुष——अरविंद अकेला (कल्लू)
नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता—— शैलेन्द्र श्रीवास्तव
सर्वश्रेष्ठ संपादक——प्रकाश झा
सर्वश्रेष्ठ नवोदित पुरुष—-राजा गुरु

02. आशिकी
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला)——आम्रपाली दुबे
सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) – कुणाल सिंह

03. दुल्हनिया लंदन से लाएंगे
सर्वश्रेष्ठ फिल्म (लोकप्रिय)——अभय सिन्हा
हास्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता—- संजय महानंद

04. मेरे मीत रे
सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला)——माया यादव

05. बोल राधा बोल
सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर—–कानू मुखर्जी
सर्वश्रेष्ठ एक्शन निर्देशक——दिलीप यादव

06. दंडनायक
स्पेशल ज्यूरी मेंशन ——-यश मिश्रा
सर्वश्रेष्ठ संवाद —– एस.के. चौहान
सर्वश्रेष्ठ विशेष गीत—काजल सिंह

07. डोली सजा के रखना
सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक——रजनीश मिश्रा, छोटे बाबा, आर्य शर्मा
सर्वश्रेष्ठ गायिका (महिला)——प्रियंका सिंह
सर्वश्रेष्ठ गीत —–सुमित सिंह चंद्रवंशी

08. जानवर और इंसान
सर्वश्रेष्ठ प्रचार डिज़ाइन——नरसू

09. माँ का आँचल
सामाजिक मुद्दे पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म—नीलाभ तिवारी, अंजनी तिवारी और संदीप सिंह
सर्वश्रेष्ठ कहानी——सतेन्द्र सिंह

10. अर्धनारी
सर्वश्रेष्ठ ऑडियोग्राफर——-अशोक यादव एवं अनुज

11. सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय अभिनेता——दिनेश लाल यादव (निरहुआ)
12. सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय अभिनेत्री—-अंजना सिंह
13. लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड——मधु मिश्रा
14. विशेष पुरस्कार—— रानी चटर्जी
15. विशेष पुरस्कार——संभावना सेठ
16. भोजपुरी सिनेमा में विशेष योगदान – निशांत उज्जवल
17. विशेष पुरस्कार—— पूजा विकास (पत्रकार)
18. विशेष पुरस्कार – विद्या विष्णु प्रसाद मौर्य (फैशन डिजाइनर)
19. विशेष पुरस्कार——रमेश सेमलानी और
20.बिशेष पुरस्कार——-रंजन सिन्हा (पी आर ओ)
21. विशेष पुरस्कार——मुन्ना यादव (स्पॉट बॉय)
[12/26, 12:00] Trilloki. Bhaiya. Kewal. Sach: *अभिनेत्री अक्षरा सिंह को मिला उत्तर प्रदेश ऑर्टिस्ट अकादमी अवार्ड*

भोजपुरी सुपरस्टार अभिनेत्री अक्षरा सिंह को उत्तर प्रदेश आर्टिस्ट अकादमी अवार्ड से नवाजा गया। उन्हें यह अवार्ड भोजपुरी सिने जगत में उनके उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दिया गया। इसके बाद अक्षरा सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं यूपी सरकार द्वारा अपने काम के प्रति समर्पण के कारण दिए गए इस पुरस्कार के लिए चुने जाने पर आभारी हूं। इससे मेरे अंदर और अधिक आत्मविश्वास और जागृति आती है। उन्होंने अवार्ड के साथ तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “नितिन मिश्रा सर और अवनीश कुमार अवस्थी सर का बहुत आभारी हूं और बड़ा बड़ा वाला धन्यवाद मेरी ऑडियंस को।

आपको बता दे कि अक्षरा सिंह के लिए यह साल बेहद खास रहा है। इस साल उन्होंने कई खास उपलब्धियां अपने नाम की है। तभी आज अक्षरा सिंह भोजपुरी सिने इंडस्ट्री को बतौर फीमेल कलाकार रिप्रेजेंट करती हैं। इस साल भी अक्षरा सिंह के एक से बढ़कर एक गाने रिलीज हुए जिन्होंने मिलियन व्यूज का आंकड़ों को यूं छू लिया। तो उनकी कई ऐसी फिल्में भी रिलीज हुई जिन्हें बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ क्रिटिक्स की भी सराहना मिली इसके अलावा अक्षरा सिंह ने पटना में एक ब्यूटी स्टूडियो का भी शुभारंभ किया जहां उन्होंने कई लोगों को रोजगार के साथ-साथ हर वीडियो को सजाने संवारने के लिए एक विकल्प प्रदान किया।

अक्षरा सिंह की काबिलियत पर कोई संदेह नहीं किया जा सकता क्योंकि की प्रतिभा और उनके परफॉर्मेंस पर लाखों लोग दीवाने हैं। अक्षरा झलक पाने के लिए हर जगह लोगों में बेताबी झलकती है। अक्षरा अपने कार्यों से भोजपुरी सिनेमा और भोजपुरी भाषा को भी समृद्ध करने का प्रयास करती रही है। यही वजह है कि फीमेल कलाकारों में भोजपुरी में सबसे अव्वल नंबर उन्हीं का आता है जिनकी ग्लोबल पहचान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button