फिल्मी दुनिया

*‘कहता कजरवा’ ने मचाई धूम: SRK MUSIC के बैनर तले खुशी कक्कड़ की आवाज़ ने जीता दिल*

गुड्डू कुमार सिंह/भोजपुरी संगीत जगत में एक बार फिर नई ताजगी और ऊर्जा लेकर आया है गाना “कहता कजरवा”, जो आज एस आर के म्यूजिक के आधिकारिक यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हुआ है। इस गाने ने रिलीज़ होते ही दर्शकों और श्रोताओं के बीच खासा उत्साह पैदा कर दिया है। अपनी मधुर आवाज़ और भावपूर्ण प्रस्तुति के लिए जानी जाने वाली गायिका ख़ुशी कक्कड़ ने इस गीत में एक बार फिर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। गाना “कहता कजरवा” में ख़ुशी कक्कड़ की आवाज़ श्रोताओं को भावनाओं की एक अलग दुनिया में ले जाती है।

लिंक : https://www.youtube.com/watch?v=YAUsUbz7EmU

रिलीज़ के साथ ही “कहता कजरवा” सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इसको लेकर ख़ुशी कक्कड़ ने कहा कि यह गाना उनके दिल के बेहद करीब है। उन्होंने बताया कि इस गीत को गाते समय उन्होंने हर भावना को पूरी सच्चाई और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करने की कोशिश की है, ताकि श्रोता उससे जुड़ाव महसूस कर सकें। खुशी कक्कड़ ने कहा कि एस आर के म्यूजिक के साथ काम करना हमेशा खास अनुभव रहता है, क्योंकि यहां कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा अवसर मिलता है। उन्होंने गाने की पूरी टीम—गीतकार, संगीतकार और तकनीकी सदस्यों—की सराहना करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से ही यह गाना इतना खूबसूरत बन पाया है। अंत में उन्होंने अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका प्यार और समर्थन ही उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

गाने के बोल, जिन्हें शुभदयाल सोहरा ने लिखा है, बेहद सहज और दिल को छू लेने वाले हैं। वहीं संगीतकार विकास यादव ने अपने संगीत से गीत को और भी आकर्षक बना दिया है। गाने में शिवानी सिंह की प्रस्तुति भी सराहनीय है, जो स्क्रीन पर अपनी अभिव्यक्ति से गाने की भावनाओं को जीवंत करती हैं। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। वीडियो प्रोडक्शन की बात करें तो निर्देशक टीम और कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी एवं विष्णु कुमार ने गाने को एक खूबसूरत विज़ुअल अपील दी है। डी ओ पी संतोष यादव और नवीन वर्मा की सिनेमैटोग्राफी गाने को और भी प्रभावशाली बनाती है, जबकि डी आई हयुमिंग बर्ड वि एफ एक्स द्वारा किया गया पोस्ट-प्रोडक्शन काम इसकी गुणवत्ता को और निखारता है।

एस आर के ने एक बार फिर साबित किया है कि वह भोजपुरी संगीत इंडस्ट्री में नए और बेहतरीन कंटेंट को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस गाने के माध्यम से उन्होंने न केवल एक शानदार प्रोडक्शन प्रस्तुत किया है, बल्कि उभरते कलाकारों को एक मजबूत मंच भी दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!