राज्य

जमशेदपुर, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत स्वर्ण जयंती वर्ष मनाई गई

तारकेश्वर गुप्ता : जमशेदपुर, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत स्वर्ण जयंती वर्ष के लिए आयोजन समिति में अध्यक्ष बनी पद्मश्री छुटनी महतो और उपाध्यक्ष बने पद्मश्री डॉ जानुम सिंह सोय।

ग्राहक के हित और जागरूकता के विषय में कार्य करने वाली संस्था अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का 50 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश मे स्वर्ण जयंती समारोह समिति बनाकर स्वर्ण जयंती वर्ष मनाया जा रहा है ,यह स्वर्ण जयंती वर्ष है। इस उल्लेखनीय वर्ष के लिए आयोजन समिति के गठन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रान्त बैठक का आयोजन को होटल मेरिडियन सभागार ,स्टेशन रोड में आयोजित किया गया।
बैठक का शुभारंभ मां भारती और स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर आमंत्रित अतिथि रही पद्यश्री छुटनी महतो , पद्यश्री जानुम सिंह सोय, समाजसेवी डॉ कविता परमार , डाॅ बिनोद एक्का, शिक्षाविद ऐंजिल उपाध्याय।
विषय प्रवेश कराते हुए संगठन मंत्री श्री शिवाजी क्रांति ने कहा कि सामाजिक समता हेतु ग्राहकीय जागरूकता एक अनिवार्य विषय है

विधि आयाम पर रवि प्रकाश सिंह और महिला आयाम की योजनाओं पर डॉक्टर कल्याणी ने प्रकाश डाला। आगामी योजनाओं की जानकारी आयोजन समिति के सचिव श्री आर अजय कुमार जी ने दिया।

अपनी बात कहते हुए स्वर्ण जयंती वर्ष आयोजन समिति के उपाध्यक्ष पद्यश्री जानुम सिंह सोय ने शुभकामना देते हुए कहा कि संगठन का यह स्वर्ण जयंती वर्ष सुखद हो और झारखण्ड के ग्रामीण समुदाय को भी इस संगठन का सहयोग मिले।

सत्र का संचालन अधिवक्ता रवि प्रकाश सिंह, द्वितीय सत्र का डॉक्टर कल्याणी कबीर और तृतीय सत्र का डॉक्टर अनीता शर्मा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रांत सहसचिव अरविंद राणा जी ने किया। इस बैठक में पूर्वी सिंहभूम अध्यक्ष पप्पू सिंह, उपाध्यक्ष कृष्णा सिन्हा, डॉली परिहार, पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम प्रमुख सरिता सिंह,सह प्रमुख सुकृति बनर्जी,सोमा बनर्जी, चंदन जायसवाल , नेहारानी खत्री, सुदीप्ता जेठी राउत, सुष्मिता की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button