अररिया : विराट 51 कुंडीय राष्ट्र जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठ, कार्यक्रम को लेकर भूमि पूजन समारोह आयोजित
भूमि पूजन समारोह में सांसद प्रदीप सिंह व भाजपा युवा नेता रंजीत यादव ने यज्ञ में दिया भरपुर सहयोग का आश्वासन

अररिया, 16 नवंबर (के.स.)। अब्दुल कैय्यूम, जिला के पलासी प्रखंड के गायत्री शक्ति पीठ सोहन्दरहाट में विराट 51 कुंडीय राष्ट्र जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ सह प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को यज्ञ समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद जायसवाल की अध्यक्षता में तथा धर्म नाथ झा के नेतृत्व वैदिक मंत्रोच्चारण एवं दैवीय दिव्य वातावरण में पूर्णानंद उच्च विद्यालय सोहन्दर हाट के खेल मैदान पर यज्ञ स्थल का भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में अररिया सांसद सांसद प्रदीप कुमार सिंह एवं युवा भाजपा नेता रंजीत यादव रहे। जबकि मंच का संचालन शिक्षक कुमार रंजीत ने की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुमार रणजीत ने कहा कि 3 से 6 दिसंबर 2023 तक शांति कुँज हरिद्वार के मार्गदर्शन में विराट राष्ट्र जागरण 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ सह गायत्री शक्ति पीठ सोहन्दर हाट में भव्य प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन प्रतावित हैं। जिसमें सभी विद्वान प्रज्ञा पुत्र हरिद्वार से पधारेंगे। इस क्रम में माननीय सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने यज्ञ में सभी प्रकार का सहयोग करने का भरोसा दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा नेता रंजीत यादव ने कहा कि इस यज्ञ में तन मन धन से सशरीर रह कर यज्ञ सम्पन्न कराने में लगा रहूंगा। जोनल केंद्र सिलिगुड़ी प्रभारी डा. विजय अग्रवाल ने स्थानीय कार्यकर्ता, परिजनों एवं गणमान्यजनों को होने वाले 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह की सफलता, अर्थ संग्रह, प्रचार प्रसार, 151 साधक प्रधान यजमान के पंजीयन शक्ति कलश शोभा यात्रा की रुप रेखा पर विस्तार से दिशा निर्देश दिया। यज्ञ समिति के उपाध्यक्ष राजूकुमार यादव (मुखिया) , सरपंच गोपाल गोस्वामी, समिति सदस्य रंजीत सिंह, मनोज मंडल, सचिव दीपक कुमार, कोषाध्यक्ष कुंदन केसरी, ट्रस्टी सुधकांत झा, आनंदी यादव, धर्म नाथ मंडल, राज किशोर, भोला मंडल, राजू झा, मनोज आदि मौजूद थे।