प्रमुख खबरेंराजनीति

का॰ ब्रजकुमार पाण्डेय नहीं रहे।…

कुणाल कुमार:-पटना। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिवमंडल ने पार्टी के वरिष्ठ नेता डा. ब्रज कुमार पाण्डेय के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है उनका निधन आज 04 मई को अहले सुबह हो गया।

का॰ ब्रजकुमार पाण्डेय भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पुरानी पीढ़ी के वरिष्ठ नेता थे। बिहार विश्व विद्यालय के राजनीतिक विज्ञान के वे ख्याति प्राप्त व्याख्याता थे। पाण्डेय जी अखिल भारतीय शांति एकजुटता संगठन की बिहार इकाई के अध्यक्ष, अखिल भारतीय सांस्कृतिक सहयोग एवं मैत्री संघ (इस्कफ) बिहार के पूर्व महासचिव तथा बिहार राज्य प्रगतिशील लेखक संघ के वर्त्तमान अध्यक्ष थे।
आज 04 मई को अहले सुबह तीन बजे के लगभग उनका निधन हाजीपुर के समता कॉलोनी स्थित निवास पर हो गया। वे 90 वर्ष के थे। उनका जन्म 16 जनवरी, 1937 को बक्सर जिला के ब्रह्मपुर प्रखंड के गायघाट गांव में हुआ था। वे बक्सर जिला के ही मूल निवासी थे और डुमरांव के खिरौली में उनकी शादी हुई थी। उन्हें दो पुत्र एवं एक पुत्री हुई थी। बड़े पुत्र का पूर्व में ही आकस्मिक निधन हो गया था। छोटा पुत्र मनोज पाण्डेय, पुत्री स्मृति गौतम, धर्मपत्नि शांति पाण्डेय एवं दामाद पी एन कॉलेज परसा के प्रिंसिपल डा. पुष्पराज गौतम उनके परिवार के रूप में अब रह गये हैं।

डा. ब्रजकुमार पाण्डेय एक विद्वान लेखक थे। उनकी सामाजिक आर्थिक एवं वैचारिक विषय पर 80 के लगभग पुस्तकें प्रकाशित है।
पार्टी के राज्यसचिव का. रामनरेश पाण्डेय सहित राज्य सचिवमंडल ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि पाण्डेय जी के निधन से बिहार के सम्पूर्ण कम्युनिस्ट और जनवादी-धर्मनिर्पेक्ष एवं प्रगतिशिल आंदोलन को बड़ी क्षति हुई है जो अपूरणीय है। राज्य सचिवमंडल ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है तथा शोक-संतप्त परिवार को संवेदना प्रेषित किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!