किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : भाजपा नेताओ ने ढोल मजीरा लेकर किशनगंज सांसद और अधिकारियो के खिलाफ किया प्रदर्शन

प्रधानमंत्री केंद्र योजना की 500 करोड़ से अधिक की राशि किशनगंज जिले से वापस हो रही है दुर्भाग्यपूर्ण है : सुशांत गोप

किशनगंज, 02 मार्च (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप के नेतृत्व में शनिवार को भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने अधीक्षण अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग के मुख्य द्वार के सामने विरोध प्रदर्शन ढोल डफली बजा के किया। साथ ही सांसद एवं पदाधिकारीयों के खिलाफ नारे लगाए। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष के द्वारा यह आरोप लगाया गया कि स्थानीय कांग्रेस सांसद डा. जावेद आजाद की निष्क्रियता एवं अधीक्षण अभियंता की तुकबंदी से कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार के नियत से कार्यों का आवंटन समय पर नही किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यों के बंटवारा या बंदर वाट करने की नीयत से जिले के विकास कार्यों में सैकड़ो पुल पुलिया सड़कों का निर्माण नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री केंद्र योजना की 500 करोड़ से अधिक की राशि किशनगंज जिले से वापस हो रही है। कुछ दिनों में आचार संहिता लग जाएगा, बाढ़ की समस्या इस क्षेत्र की बड़ी समस्या है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अधीक्षण अभियंता के कार्यालय का घेराव किया और पैदल मार्च करते हुए ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल 2 के कार्यालय तक पहुंचा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!