झारखंडताजा खबरप्रमुख खबरेंराजनीतिराज्य

झारखंड से होगा भाजपा का सूपड़ा साफ : झामुमो (JMM)

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा जेल भेजे जाने के विरोध में बापू वाटिका के समक्ष झामुमो के उपवास कार्यक्रम का चौथा दिन


रांची : शहर के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के समक्ष उपवास कार्यक्रम झामुमो लोहरदगा जिला समिति अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद के नेतृत्व में हुआ। जिसमें लोहरदगा जिला समिति के साथ रांची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम के नेतृत्व में रांची जिला समिति के सदस्य शामिल हुए। साथ ही केंद्रीय सदस्य, जिला के पदाधिकारी, सभी वर्ग संगठनों और प्रखंडों व पंचायत के पदाधिकारी भी शामिल हुए। मौके पर झामुमो लोहरदगा जिलाध्यक्ष ने कहा कि झारखंड के साथ-साथ पूरे देश से भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ करने का अब वक्त आ गया है। यहां की जनता केंद्र सरकार के क्रियाकलाप को देख रही है। आने वाले लोकसभा, विधानसभा चुनाव में करारा जवाब देगी। रांची जिलाध्यक्ष ने कहा जनता के सामने है कि किस प्रकार से अंग्रेजों की तरह तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है। जनता में इसे लेकर भारी आक्रोश है। गांव-गांव में इसे लेकर न्याय यात्रा निकाली जा रही है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से समनूर मंसूरी, पवन जेडिया, विनोद यादव, समीद अंसारी, सरिता भगत, डा. हेमलाल मेहता, कलाम आजाद, अश्विनी शर्मा, तालकेश्वर महतो, अनिल उरांव समेत कई अन्य शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!