राजनीति

*जन नायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने पर रालोजद में उत्सव का माहौल, पार्टी कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय मार्च*

पटना डेस्क:-राष्ट्रीय लोक जनता दल ने बिहार के लाल एवं गरीबों, दलितों एवं अतिपिछडो के मसीहा जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत सरकार द्वारा भारत रत्न दिये जाने का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है| पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि दरअसल जन नायक कर्पूरी जी को भारत रत्न देकर प्रधानमंत्री ने बिहार के करोड़ो गरीब, वंचित एवं कमजोर वर्ग के लोगों को सम्मान देने का काम किया है, इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक श्री रमेश सिंह कुशवाहा के नेत्रित्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से कर्पूरी स्मारक भवन तक विजय मार्च निकाला एवं कर्पूरी जी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की| कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर एवं मिठाईयां खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया|
विजय मार्च में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता ई० शम्भू नाथ सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष डा० निर्मल कुमार सिंह, अंगद कुशवाहा, प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा, सुभाष चंद्रवंशी, प्रशांत पंकज, डा० विरेन्द्र प्रसाद दांगी, नितिन भारती, संजीव राम, ई० हेमन्त कुमार, अशोक राम, संतोष गुप्ता, राज किशोर सिंह, अरविन्द वर्मा, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष स्मृति कुमुद, हिमाशु पटेल, प्रतिक कुशवाहा, खुर्शीद अहमद, राघवेन्द्र कुशवाहा, अजय कुमार शर्मा, गुड्डू वर्मा, कार्यालय सचिव अशोक कुशवाहा, सौरव सागर, राजू सिन्हा, अनिश मौर्या, अभिमन्यु कुशवाहा, मनीषा शर्मा, अंजलि कुमारी आदि मुख्य रूप से उपथित थे|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button