किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : शहर में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा व भैया दूज

गोवर्धन धराधार गोकुल त्राणकारक। विष्णुबाहु कृतोच्छ्राय गवां कोटिप्रभो भव:

किशनगंज, 15 नवंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, शहर में बुधवार को गोवर्धन पूजा व भैया दूज धूमधाम से मनाया गया। इस दिन गौ माता के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर उसकी पूजा की जाती है। महाकाल मंदिर के पुरोहित गुरु साकेत ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गोकुलवासियों को देवराज इंद्र के क्रोध से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठा लिया था तभी से गोवर्धन पर्वत की पूजा का प्रचलन है। इस दिन गौ माता की भी पूजा की जाती है, क्योंकि गौ माता ना केवल हमें पौष्टिक आहार देती है, बल्कि हमें निरोगी काया का भी वरदान देती है। गोवर्धन की पूजा मुख्यता अन्न, धन और संपत्ति की रक्षा के लिए की जाती है, इसलिए इसका विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि इस दिन ब्रजवासियों के देवता भगवान गिरिराज को भी अन्नकूट का भोग लगाया जाता है। भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण की भी पूजा की जाती है। उसी दिन से द‍िन से ही गोवर्धन पूजा का आरंभ हुआ। वही भैया दूज भी धूमधाम से मनाया गया

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!