राजनीति

*भाजपा कर रही यादवों की भर्ती: डा0 अखिलेश*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-गोवर्द्धन पूजा के अवसर पर प्रदेश भाजपा द्वारा आयोजित मिलन समारोह पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा अब यादवों की भर्ती करने में लगी है। गौरतलब है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चैधरी द्वारा मंगलवार को मिलन समारोह आयोजित कर 21 हजार यादवों को पार्टी की सदस्यता दिलाने का दावा किया है। डा0 सिंह ने इस पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साफ तौर पर बिहार की एक सभा में कहा था कि हमें यादवों का वोट नहीं चाहिए। उसी तरह भाजपा जाति जनगणना पर हायतौबा मचा रखी थी और विरोधी दलों को जातिवादी होने का आरोप लगा रही थी। अब हार की संभावना देखते ही पैतरा बदलने लगी है और पार्टी में यादवों की भर्ती का सिलसिला चालू कर दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा।

सामाजिकवैमनस्यता और साम्प्रदायिक हिंसा में विश्वास करने वाली पार्टी है। बिहार के यादव इतने मूर्ख नहीं हैं कि वे भगवा ब्रिगेड उन्हें लुभा पायेगा।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!