राज्य

जन सेवा दल का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू।..

दो नवम्बर को भाजपा हटाओ देश बचाओ रैली ऐतिहासिक होगी

कुणाल कुमार। जन सेवा दल का छः दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को जनशक्ति भवन, पटना में शुरू हुआ। शिविर की शुरुआत झंडोत्तोलन के साथ हुई। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने झंडोत्तोलन किया। भाकपा राज्य सचिव ने शिविर का उदघाटन करते हुए कहा कि यह कैम्प दो नवम्बर तक चलेगा और इस दौरान पार्टी क्लास भी आयोजित किये जायेंगे। साथियों को मार्क्सवाद से लैस किया जाएगा। शिविर का मुख्य उद्देश्य दो नवम्बर को पटना में आयोजित भाजपा हटाओ देश बचाओ, नया भारत बनाओ विराट रैली को सफल बनाना है। रैली की तैयारी पूरे राज्य में जोर शोर से चल रही है। रैली ऐतिहासिक होगी। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में केंद्र की सत्ता से साम्प्रदायिकता को बढ़ावा देने वाली और पूंजीपतियों की हितैषी मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए रैली आयोजित की गई है। मोदी सरकार में देश की जनता त्राहिमाम है। महंगाई आसमान छू रही है। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को पूंजीपतियों के हाथों कौड़ी के भाव में बेचा जा रहा है। देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत लगातार बढ़ रही है। यह सरकार सभी मोर्चे पर विफल साबित हुई है।
भाकपा राज्य सचिव ने कहा कि जन सेवा दल के साथी जो यहां से प्रशिक्षण लेकर जाएंगे और अपने अपने इलाके में समाज में परिवर्तन लाएंगे और पूंजीवाद के खिलाफ जारी संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे। पूंजीवाद को समाप्त कर समजवादी व्यवस्था कायम करेंगे। पूंजीवाद संकट की दौर से गुजर रहा है।आने वाला दिन समाजवाद का है। इस मैके पर भाकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य एम॰ जब्बार आलम, जानकी पासवान, विजय नारायण मिश्रा, अजय कुमार सिंह व रामलाला सिंह, राज्य कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र कुमार, संजय कुमार चौधरी, राज्य परिषद सदस्य इन्दू भूषण वर्मा, जन सेवा दल के राज्य कमाण्डर उपेन्द्र शर्मा, यमुना पासवान आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!