राज्य

यातायात नियम के प्रति जागरूक हुए बीके साहू इंटर विद्यालय के छात्र।…

 

 

राजीव कुमार :-वारिसलीगंज (नवादा):बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए नवादा जिले के नगर के बीके साहू इंटर विद्यालय वारिसलीगंज में यातायात नियमन पर मॉडल चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय की सहायक शिक्षिका श्वेता सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को विद्यार्थियों खासकर छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

कहा गया कि सदा सड़क नियम का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी की जा सकती है। सर्वथा सड़क के बाएं ओर चलना चाहिये, सड़क पार करने या फिर साईड लेने के दौरान आगे पीछे देखकर आगे कदम बढ़ाएं। रेलवे क्रासिंग के पास गेट खुलने के बाद ही ट्रैक पार करना सुरक्षित है। तब तक सड़क पार करने का इंतज़ार करें, जब तक सड़क पर वाहन गुज़र नहीं जाए। इन विषयो पर बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार का मॉडल पेपर पर चित्र अंकित कर परिवहन नियमों को पालन करने का संदेश दिया।

कहा गया कि सड़क पर चलते समय लोगों को हर प्रकार की सावधानी बरतनी चाहिये, क्योंकि सावधानी हटी, दुर्घटना घटी। शिक्षिका ने बच्चों से कहा कि अभी पर्व त्योहारों का सीजन है। ऐसे में ट्रैफिक नियम का पूरी तरह पालन करने पर सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है। कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक राम रतन प्रसाद, यशपाल गौतम, राकेश रौशन, प्रधान लिपिक सुधीर कुमार के अलावा विद्यार्थी अभिषेक कुमार, अमित कुमार, शुभम कुमार, राजनंदनी, आयशा कुमारीं तथा अंशु कुमारी आदि छात्राएं उपस्थित थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!