प्रमुख खबरेंराज्य

सांप काटने से युवक की मौतं।…..

गुड्डू कुमार सिंह:-आरा। भोजपुर जिले के तरारी प्रखंड अन्तर्गत सिकरहटा थाना क्षेत्र के बागर गांव में बुधवार की देर रात चिलवन लगा मछली मारने गाएं एक युवक की विषैले सांप के काटने से मौत हो गई। युवक ने सदर अस्पताल, आरा में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जिसके बाद कोहराम मच गया। मृतक 25 वर्षीय पुत्र राज कुमार तरारी प्रखण्ड के बागर गांव निवासी धनेश्वर राम का पुत्र था। । बताया जाता है कि तरारी प्रखण्ड के बागर गांव निवासी राजकुमार बुधवार की रात अपने पिता धनेश्वर राम के साथ चिलवन लगा मछली मारने गया हुआ था. इसी दौरान किसी विषैले जन्तु का काटने का एहसास हुआ लेकिन युवक द्वारा झ्स बात को नजर अंदाज कर पिता के संग मछली मारने में मशगुल रहा । इसके बाद घर खाना खाने के उपरान्त तबियत बिगडने पर किसी विषैले जन्तु द्वारा काटने का अभास जताते हुए परिजन को बताया ,जिसके बाद परिजन आनन फानन में आरा सदर अस्पताल ले जाया गया ,जहाँ इलाज के बाद उसकी हालत मे कोई सुधार नही हीते देख चिकत्सको द्वारा पटना रेफर कर दिया गया। इसके बाद युवक ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया।

 

शादी शुदा है जो काल गाल में समा गया राजकुमार

बताया जा रहा कि तरारी प्रखण्ड के बागर गांव निवासी राजकुमार अपने तीन भाई बहनो में सबसे बड़ा था। जो गाँव में मजदूरी करता था। मृतक के पिता प्राईवेट कम्पनी में ही मजदूरी करते हैं जो दस दिन पहले ही छुटी में घर आए ह्रै। मृतक के परिवार में मां संझारो देवी ,पत्नी निशां ,दो भाईयो में छोटा पवन कुमार व बहन प्रियांका कुमारी है चार वर्षीय पुत्री प्रिया व दुधमुहा बच्चा राजेश ।मृतक की मां संझारो देवी व पत्नी निशां व बहन प्रियांका एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृत्क के घर पहुंचे मुखिया प्रतिनिधी बलिराम यादव ,समिति प्रतिनिधी अनील राय पैवस अध्यक्ष अजय राय ,पुर्व मुखिया प्रतिनिधी संजय राय ,अखिलेश राय वार्ड सदस्य अशोक साह समेत आसपास के लोग ढांढस बंधाने में लगे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button