प्रमुख खबरें

नोएडा : यज्ञ से जागृत होती है धार्मिक आस्था, पूर्णाहुति के साथ श्रीमद् भागवत कथा संपन्न।…

गुड्डू कुमार सिंह:-नोएडा : सेक्टर 12 स्थित कलारिया मंदिर में श्री गौरी शंकर वैदिक धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वावधान में चल रही सात दिनी संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का समापन हो गया। कथा के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। समापन कार्यक्रम में राज्यमंत्री सुनील भारद्वाज बराला के छोटे भाई अजय भारद्वाज बराला बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे।

*यज्ञ से खुलते हैं सद्गुणों के द्वार*

श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन कथा व्यास श्री राजेंद्रानंद सरस्वती ने सभी से भक्ति मार्ग से जुड़ने व सत्कर्म करने को कहा। उन्होंने कहा कि हवन यज्ञ से वातावरण व वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है। दुर्गुणों की बजाय सद्गुणों के द्वार खुलते हैं। यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं।

*कथा को सुनने मात्र से पाप पुण्य में बदल जाते हैं*

महाराज श्री ने कहा कि भागवत कथा के श्रवण मात्र से व्यक्ति भवसागर को पार कर जाता है। श्रीमद् भागवत से जीव में भक्ति, ज्ञान व वैराग्य के भाव उत्पन्न होते हैं। इसके श्रवण मात्र से व्यक्ति के पाप, पुण्य में बदल जाते हैं। विचारों में बदलाव होने पर व्यक्ति के आचरण में भी स्वयं बदलाव हो जाता है।

*भक्तों ने लिया आशीर्वाद*

कथा की समाप्ति के बाद श्रद्धालु​ओं ने महाराज श्री का आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। इस सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कई गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें दर्जा प्राप्त मंत्री नवाब सिंह नगर, समजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!