District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज में देर रात तक पुलिस की ताबड़तोड़ गश्ती, संदिग्धों पर पैनी नजर

किशनगंज, 05 अगस्त (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने रात्रि गश्ती अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में देर रात तक सघन गश्ती की जा रही है। थानाध्यक्ष स्वयं अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर पुलिस बल की गतिविधियों की निगरानी कर रहे हैं।

मंगलवार देर रात किशनगंज सदर थाना क्षेत्र में सर्किल इंस्पेक्टर आर.बी. राय एवं सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में बस स्टैंड, गांधी चौक, लहरा चौक, पश्चिमपाली रोड, केलटैक्स चौक और सुभाषपल्ली चौक सहित विभिन्न संवेदनशील इलाकों में गश्ती की गई। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई तथा लोगों से सुरक्षा संबंधी जानकारी भी ली गई।

गश्ती के दौरान पश्चिमपाली रोड पर देर रात बिना किसी स्पष्ट कारण के घूम रहे तीन युवकों को पुलिस ने रोककर पूछताछ की। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस उन्हें थाने ले गई तथा उनके परिजनों को बुलाया। पुलिस तीनों के नाम-पते का सत्यापन करने में जुटी है।

पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान पेट्रोलिंग वाहनों की भी जांच की और यह सुनिश्चित किया कि सभी वाहन अपने निर्धारित क्षेत्रों में सक्रिय रूप से गश्त कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार स्वयं जिले की रात्रि गश्ती व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं, जिससे पुलिस बल पूरी सतर्कता के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जुटा है।

Related Articles

Back to top button