District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : डीएम-एसपी ने कोल्था पंचायत में लगाया सहयोग शिविर, 27 आवेदनों का मौके पर हुआ निस्तारण

किशनगंज, 05 अगस्त (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बुधवार को पोठिया प्रखंड की कोल्था पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त किए गए और कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। शिविर में कुल 48 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 27 का ऑन द स्पॉट निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने शेष लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। वहीं कोल्था पंचायत में अब तक कुल 91 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 45 आवेदन राजस्व विभाग से संबंधित थे। सभी आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया है। डीएम ने सहयोग शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा अधिक से अधिक लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन देने हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बने।इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने नशामुक्ति अभियान, अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चल रही कार्रवाई, गोपनीय शिकायतों पर हो रही छापेमारी तथा थाना स्तर पर संचालित अभियानों की जानकारी दी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया।शिविर के दौरान जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी, पोठिया को कोल्था पंचायत सरकार भवन की चारदीवारी में हुए अतिक्रमण को तत्काल हटाने का निर्देश दिया। साथ ही ग्रामीणों द्वारा उठाई गई रास्ता एवं नदी कटाव की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को पंचायत सरकार भवन में कार्यपालक सहायकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कर आरटीपीएस से संबंधित सेवाओं का समयबद्ध निष्पादन कराने के निर्देश भी दिए।सहयोग शिविर में शामिल होने से पूर्व जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पोठिया में प्रस्तावित सीआईएसएफ के लिए चिह्नित भूमि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया कि जिन 22 लाभुकों का बंदोबस्ती पर्चा स्वीकृत हो चुका है, उन्हें शीघ्र पर्चा वितरित कर भूमि पर आवास निर्माण के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही भूमि को अतिक्रमणमुक्त कर प्रस्तावित सीआईएसएफ निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा सहयोग शिविर को प्रभावी जनसेवा मंच के रूप में संचालित करने का निर्देश दिया।

Related Articles

Back to top button