पूर्णिया में डीएम सुहर्ष भगत के द्वारा किया गया इंटरमीडिएट परीक्षा एवं महानंदा नदी पर निर्माणाधीन बांध का भौतिक निरीक्षण

विशेष प्रतिनिधि सागर कुमार
दिनांक:- 2 फरवरी 2023,
जिला एवं पंचायत स्तर पर संचालित लोक कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति एवं उपलब्धि तथा गुणवत्ता की भौतिक निरीक्षण जिला पदाधिकारी के दिशा निर्देश में वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारियों द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज शुक्रवार को जिला अधिकारी श्री सुहर्ष भगत द्वारा वैसी अंचल के चिरैया पंचायत के मॉडल स्कूल में संचालित इंटरमीडिएट परीक्षा का निरीक्षण एवं महानंदा नदी पर निर्माणाधीन बांध का भौतिक निरीक्षण किया गया। मौके पर उपस्थित जल संसाधन विभाग के अभियंता टीम को बांध निर्माण कार्य निर्धारित मापदंड एवं निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण कराने को लेकर कई जरूरी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता श्री केडी प्रौज्ज्वल अनुमंडल पदाधिकारी बायसी डीसीएलआर एवं संबंधित पदाधिकारिगण मौजूद थे।



