ताजा खबरयोजनारणनीतिराज्य

लोस अध्यक्ष ओम बिरला ने बूंदी में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र का किया शुभारंभ

नवेंदु मिश्र

राजस्थान – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बून्दी में नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में आज डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र का शुभारंभ किया। इस केंद्र के प्रारंभ होने से अब बून्दी एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को पासपोर्ट संबंधी कार्यों के लिए अन्य शहरों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। यह सुविधा विशेष रूप से विद्यार्थियों, युवाओं, व्यापारियों, पेशेवरों तथा विदेश यात्रा करने वाले नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पासपोर्ट सेवाओं का निरंतर विस्तार हुआ है, जिससे ये सेवाएं अधिक सरल, पारदर्शी, त्वरित होने के साथ-साथ नागरिकों के और अधिक निकट पहुंची हैं। कोटा में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की स्थापना के बाद राजस्थान के अनेक जिलों के लाखों नागरिकों को इसका लाभ मिला है। अब बून्दी में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र के शुभारंभ से क्षेत्रवासियों को अपने ही जिले में बेहतर और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!