किशनगंजठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

अररिया-गलगलिया हाईवे पर परिवहन विभाग की सख्ती, वाहन जांच से चालकों में हड़कंप

किशनगंज,27अप्रैल(के.स.)। फ़रीद अहमद,
अररिया-गलगलिया हाईवे पर अवैध परिचालन और ओवरलोडिंग की मिल रही लगातार शिकायतों के बाद परिवहन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। रविवार को चलाए गए विशेष वाहन जांच अभियान से चालकों और वाहन मालिकों में हड़कंप मच गया।

जिरनगाछ टोल टैक्स के समीप एमभीआई अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान हाईवे से गुजरने वाले मालवाहक वाहनों को रोककर उनके कागजात की बारीकी से जांच की गई। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कई संदिग्ध वाहनों का कांटा कराकर ओवरलोडिंग की भी जांच की।

अभियान के दौरान वाहनों के फिटनेस, परमिट, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेजों की भी गहन पड़ताल की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की गई है।

एमभीआई ने स्पष्ट किया कि विभाग को अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले और निर्धारित क्षमता से अधिक माल ढोने वाले वाहनों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे मामलों में भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से हाईवे पर अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के बीच खलबली मच गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!