किशनगंजपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

चाय बगान की जमीन पर कब्जे का आरोप, एसपी से शिकायत

किशनगंज,27अप्रैल(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिले में चाय बगान की जमीन पर जबरन कब्जा करने और रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के विधाननगर निवासी किशन केड़िया ने सोमवार को एसपी संतोष कुमार को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन में कहा गया है कि मौजा लाहुगांव स्थित जमीन उनके और उनके परिवार के नाम से दर्ज है, जहां वर्षों से चाय बगान संचालित हो रहा है। आरोप है कि ठाकुरगंज क्षेत्र के कुछ लोग जबरन बगान में घुसकर खंभा-खूंटा गाड़ते हुए घर बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

पीड़ित ने घटना के बाद अनहोनी की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि घटना के दिन ही ठाकुरगंज थानाध्यक्ष और अंचल अधिकारी को भी लिखित शिकायत दी गई थी।

एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है और जांच की जा रही है। दूसरे पक्ष को भी नोटिस जारी किया गया है, हालांकि अब तक उनकी ओर से कोई पक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया है।

फिलहाल पुलिस द्वारा भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!