District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : जिले में 8068 से अधिक एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध, आपूर्ति व होम डिलीवरी व्यवस्था सामान्य

कालाबाजारी पर नजर, शिकायत के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय

किशनगंज,01अप्रैल(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था पूरी तरह सामान्य और सुचारू रूप से संचालित हो रही है। बुधवार को जिलाधिकारी विशाल राज ने बताया कि किशनगंज जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी भी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है।

डीएम ने बताया कि वर्तमान में जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों का स्टॉक 8068 से अधिक है। साथ ही गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी व्यवस्था भी सामान्य रूप से चालू है, जिससे उपभोक्ताओं को एजेंसी जाने की आवश्यकता नहीं है। लाभुक घर बैठे बुकिंग कर सकते हैं और उन्हें पूर्व की भांति दो से तीन दिनों के भीतर सिलेंडर उपलब्ध करा दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 25 दिनों के बाद तथा ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 45 दिनों के बाद पुनः बुकिंग की समय-सीमा निर्धारित की गई है।

जिलाधिकारी ने कहा कि कालाबाजारी और जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए धावा दल द्वारा नियमित रूप से छापेमारी की जा रही है। किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जो प्रतिदिन सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक दो पालियों में संचालित हो रहा है। कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 06456-225152 जारी किया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि एलपीजी गैस से संबंधित आज कुल एक शिकायत प्राप्त हुई, जिसका त्वरित निष्पादन कर दिया गया है।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता न करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!