ताजा खबर

बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण समस्त विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने 12वीं के लिए क्रमशः आदित्य प्रकाश ( विज्ञान वर्ग), अदिति कुमारी (वाणिज्य वर्ग) और निशु कुमारी (कला वर्ग ) को स्टेट टॉपर बनने पर विशेष बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि बिहार बोर्ड के 12वीं के परिणाम में बेटियों की सफलता यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ और माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की महिला सशक्तिकरण की महत्वाकांक्षी योजनाओं के सकारात्मक परिणाम को दर्शाता है। इस बार 26 टॉपर्स की सूची में 19 लड़कियों ने अपना नाम दर्ज कर सफलता का परचम लहराया है। ध्यातव्य है कि वर्ष 2026 की 12वीं बोर्ड परीक्षा में 85.19 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं जिनमें 86.23 प्रतिशत लड़कियां और 84.09 प्रतिशत लड़के शामिल हैं।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!