झारखण्डताजा खबरपुलिसयोजनारणनीतिराज्य

अभाविप ने यातायात प्रभारी को यातायात समस्याओं से संबंधित सौंपा ज्ञापन

नवेंदु मिश्र

मेदिनीनगर – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, मेदनीनगर के नगर मंत्री किसलय दुबे के नेतृत्व में यातायात प्रभारी सत्येंद्र दुबे को विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख मांगों में शहर के सभी ट्रैफिक सिग्नलों को सुचारु रूप से चालू करने, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य करने, प्रतिदिन वाहन जांच अभियान चलाने, स्कूल आने-जाने के समय सड़कों पर जाम की स्थिति को नियंत्रित करने तथा शहर के प्रत्येक चौक-चौराहों पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ कराई जाए।
इस अवसर पर नगर मंत्री किसलय दुबे ने कहा कि शहर के प्रत्येक चौक-चौराहों पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जाए, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और जाम की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।
वहीं नगर सह मंत्री अमन पांडे ने कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
इस मौके पर नगर कार्यालय मंत्री अभय पांडे, नगर एसएफएस प्रमुख दिवाकर शुक्ला सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!