
किशनगंज,22अक्टूबर(के.स.)। फरीद अहमद, जियापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के निर्देश पर जियापोखर थाना पुलिस ने डॉग स्क्वॉड टीम के सहयोग से विशेष छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
पहले मामले में, भट्ठा चौक निवासी शैली किस्कू (उम्र लगभग 50 वर्ष, पिता स्व. मरांग सोरेन) को पुलिस ने करीब 2 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, यह महिला पहले भी शराब बेचने के मामले में जेल जा चुकी है। इस संबंध में जियापोखर थाना कांड संख्या 34/25 दर्ज की गई है।
दूसरे मामले में, भट्ठा चौक के पास से प्रमेश सिंह सहनी (उम्र 29 वर्ष, पिता छट्ठू लाल सिंह, निवासी टप्पू/डोरिया, थाना गर्बनडंगा) को शराब के नशे में हंगामा करते हुए गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में कांड संख्या 35/25 दर्ज की गई है।
तीसरे मामले में, पुलिस ने आठ वर्षों से फरार अभियुक्त मो. मेराज (पिता बुधुआ, निवासी जियापोखर) को गिरफ्तार किया। वह कांड संख्या 10/17, दिनांक 27.11.2017, धारा 457/380 आईपीसी के तहत वांछित था।
पुलिस ने बताया कि सभी आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।