District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़
किशनगंज में द्वितीय एक दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर-सह-कार्यशाला का आयोजन

किशनगंज,24सितम्बर(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, श्रमायुक्त, बिहार, पटना के निदेशानुसार द्वितीय एक दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर-सह-कार्यशाला का आयोजन आज संयुक्त श्रम भवन, जुलजुली, किशनगंज में सफलतापूर्वक किया गया। इस कार्यशाला का उद्घाटन उप विकास आयुक्त, किशनगंज स्पर्स गुप्ता द्वारा किया गया।
कार्यशाला में जिले के सभी पंचायतों से चयनित श्रमिकों ने भाग लिया। उन्हें श्रम संसाधन विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं जैसे —
- बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड,
- बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना,
- प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना,
- ई-श्रम पोर्टल निबंधन,
तथा न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, बाल श्रम अधिनियम, ठेका मजदूर अधिनियम, बंधुआ मजदूर अधिनियम आदि की जानकारी दी गई।
श्रमिकों को मार्ग व्यय एवं प्रशिक्षण व्यय का भुगतान, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों के सत्यापन के उपरांत किया गया।
इस अवसर पर श्रम अधीक्षक, सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, NGO प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


