राज्य

महिला संवाद यात्रा को सरकारी पैसों की बर्बादी बताने वाले घोटालों के सरदार: उमेश सिंह कुशवाहा

मुकेश कुमार /बिहार जद(यू0) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने गुरुवार को बयान जारी कर राजद पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि महिला संवाद यात्रा को सरकारी पैसों की बर्बादी बताने वाले असल में घोटालों के सरदार हैं। लालू परिवार के सिर्फ एक-दो नहीं बल्कि आधा दर्जन सदस्यों पर भ्रष्टाचार के कई संगीन आरोप हैं। राजद सुप्रीमो श्री लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाला के मामले में कोर्ट ने दोषी करार दिया और आज चुनाव लड़ने पर भी उन्हें पाबंदी है।

श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि महिला संवाद यात्रा पर अनावश्यक उपदेश देने के बजाए राजद को पहले अपने काले कारनामों को याद करना चाहिए। लालू-राबड़ी के शासनकाल में किस तरह से सरकारी पैसों की लूट-खसोट होती थी, यह किसी से भी छिपा नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि राजद के दामन में इतने दाग है कि उन्हें कभी साफ नहीं किया जा सकता है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महिला संवाद यात्रा को राजनीतिक रंग देना विपक्ष की संकीर्ण मानसिकता का परिचायक है। 15 सालों तक शासन में रहने के बावजूद भी लालू-राबड़ी की सरकार ने कभी महिलाओं की सुध नहीं ली। आगे उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त और सबल बनाने लिए उनके बीच जाकर संवाद करना और उनका सुझाव लेना जरूरी है। इसको फिजूलखर्ची बताना राजद की महिला विरोधी सोच को प्रदर्शित करता है।

श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने आगे कहा कि राजद के जंगलराज में प्रदेश की बहन-बेटियाँ खौफजदा थी लेकिन हमारे नेता ने वर्ष 2005 में सत्ता का बागडोर संभालने के बाद प्रदेश को भयमुक्त वातावरण दिया ताकि महिलायें निर्भीक और बेखौफ होकर स्कूल-काॅलेज जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि श्री नीतीश कुमार ने आधी आबादी को पूरा हक और न्याय देने का काम किया है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में हमारे नेता के कामों का आज पूरे देशभर में कहीं सानी नहीं है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!