जयंती समारोहझारखण्डराज्यविचार

बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के आदर्शों और विचारों की रक्षा करना आज के दौर की सख्त जरूरत है – अमित तिवारी

नरेंद्र मिश्र

मेदिनीनगर – डॉ. भीमराव अंबेडकर के 68 वां महा परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर भाजपा पलामू जिला अध्यक्ष अमित तिवारी के अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी पलामू के द्वारा अंबेडकर पार्क थाना रोड मेदनीनगर में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया

इस अवसर पर भाजपा पलामू जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि बाबा साहेब के आदर्शों और विचारों की रक्षा करना आज के दौर की सख्त जरूरत है। बाबासाहेब डॉ. आम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर, हम संविधान और सामाजिक न्याय के प्रबल समर्थक के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।

प्रदेश कार्य समिति सदस्य अविनाश वर्मा ने कहा कि कहा कि बाबासाहेब ने अपना पूरा जीवन स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व और न्याय के लोकतांत्रिक मूल्यों की वकालत करने के लिए समर्पित कर दिया

वही प्रदेश कार्य समिति सदस्य दुर्गा जौहरी ने कहा कि उनके आदर्शों और विचारों के साथ-साथ राष्ट्र – भारत के संविधान – के लिए उनके सर्वोत्तम योगदान की रक्षा, संरक्षण और सुरक्षा करना समय की सख्त जरूरत है

मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष विजय नंद पाठक परशुराम ओझा अभिमन्यु तिवारी सोमेश सिंह प्रिय रंजन कुमार रूपा सिंह मंजू गुप्ता विपुल गुप्ता रीना किशोर विजय कुशवाहा सरवन गुप्ता शुभम प्रसाद अनिमेष सिंह अनिल सोनी निवेदन अग्रवाल राजहंस अग्रवाल अजय सिंह शैलेश सिंह एवं काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button