प्रमुख खबरें

*राजगीर में प्रस्तावित हॉकी एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी (महिला) 2024 के आयोजन के संदर्भ में डीजीपी की अध्यक्षता में बैठक*

अमित कुमार/ बिहार पुलिस मुख्यालय में श्री आलोक राज, पुलिस महानिदेशक, बिहार की अध्यक्षता में राजगीर में प्रस्तावित हॉली एशियाई चैन्पियंस ट्रॉफी (महिला) 2024 के सफल आयोजन के संदर्भ में बैठक की गयी जिसमे विभिन्न ऐजेंडा बिन्दुओं पर चर्चा, पदाधिकारियों की भूमिका एवं उत्तरदायित्वों के निर्वहन् के संदर्भ में समीक्षा की गयी।

इस बैठक में श्री जितेन्द्र सिंह गंगवार, अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय), श्री सुधांशु कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात), श्री एम० आर० नायक, अपर पुलिस महानिदेशक (बि०वि०स०पु०) के साथ ही श्री आर० शंकरण, अपर पुलिस महानिदेशक, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना (अतिरिक्त प्रभार महानिदेशक बिहार राज्य खेल अकादमी, राजगीर) सम्मिलित हुए।

उल्लेखनीय है कि हॉकी एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी (महिला) 2024 का आयोजन इस बार बिहार के राजगीर में किया जा रहा है, जिसनें भारत सहित 06 टीमें भाग ले रही हैं। ये टीमें हैं:一 चीन, थाईलैंड, मलेशिया, दक्षिण कोरिया एवं जापान। इस खेल का आयोजन 11 नबंवर से 20 नबंवर तक किया जाएगा। भारतीय टीम 04 नवम्बर को ही बिहार आ जायेंगी तथा राजगीर में खेल अभ्यास करेंगी। अन्य टीमें 8 नवम्बर को बिहार पहुँचेंगी।

दिनांक-14.10.2024 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार Trophy Tour को हरी झंडी दिखायेंगे। विभिन्न राज्यों में भ्रमण के अलावा दिनांक-20.10.2024 से दिनाक 09.11.2024 तक बिहार के विभिन्न जिलों में Trophy Tour का आयोजन किया जायेगा

हॉकी एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी (महिला) 2024 के सफल आयोजन एवं समापन हेतु High Power committee का गठन किया गया है, जिसमें मुख्य सचिव बिहार, पुलिस महानिदेशक, बिहार एवं विकास आयुका, बिहार सम्मिलित है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!