हत्या में संलिप्त 01 अभियुक्त गिरफ्तार।…

गुड्डू कुमार सिंह:-आरा/पु०अ०नि० चंदन कुमार भगत, आरा नवादा थाना दिनांक-17.01.2024 को समय करीब 21:45 बजे रात्रि में पु०अ०नि० अशोक कुमार सिंह, आरा नवादा थाना एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ आरा नवादा थाना सन्हा सं0-788, जगदेवनगर गली नं0-01 में आर्यन कुमार, पे०-अनुप कुमार के घर पर दो गुटों में हुई गोलीबारी एवं तोड़-फोड़ के सूचना का सत्यापन हेतु गये थे। समय करीब करीब 22:00 बजे रात्रि में जगदेवनगर में आर्यन कुमार, पे०-अनुप कुमार के घर के पास पु०अ०नि० चंदन कुमार भगत गये तो देखा कि आर्यन कुमार के घर पर लगे शीशा को तोड़फोड़ किया गया हैं एवं गोली से फायर किया गया हैं। इस घटना के संबंध में आस-पास एवं अन्य लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि कुछ दिन पहले आर्यन कुमार और आयुष कुमार मोहल्ला जगदेवनगर के गुट एवं कतीरा के अमन चौधरी और छोटु चौधरी के गुट में विवाद हुआ था, इसी बात को लेकर दिनांक-17.01.2024 को अमन चौधरी एवं छोटु चौधरी के गुट के 1. अमन चौधरी, पे०-हरेन्द्र चौधरी, 2. छोटु चौधरी, 3. संत कुमार, पे०- राजु कुमार सिंह, 4. मनीष कुमार, पे०- नवल किशोर शर्मा, 5. अनिकेत पाण्डेय, 6. आनंद कुमार राय, 7. रितिक कुमार, सभी सा०-तिलक नगर कतीरा, थाना-आरा नवादा, जिला-भोजपुर एवं 05-06 अन्य अज्ञात लोगों के द्वारा आर्यन कुमार के घर पर जाकर ईट-पत्थर एवं गोली फायर करके गाली-गलौज एवं धमकी देते हुए घर में लगे खिड़की के शीशा को तोड़-फोड़ रह थे, उसी कम में आर्यन गुट के 1. आर्यन कुमार, पे०-अनुप कुमार, सा०-जगदेव नगर गली नं0-1, थाना-आरा नवादा, 2.आयुष कुमार, 3. भोली एवं आर्यन एवं आयुष गुट के 08-10 अज्ञात दोस्त आकर अमन चौधरी के गुट के लोगों पर गाली-गलौज एवं फायर करने लगे तो अमन चौधरी के गुट के सभी लोग भागने लगें, भागने के कम में प्रो० अनिल सिंह के घर के सामने रोड पर दोनो गुटों में गोली बारी होने लगा, जिसमें अमन चौधरी के गुट के अमन कुमार, पे०- राम कुमार सिंह, सा०-तिलकनगर, थाना-आरा नवादा, जिला-भोजपुर के सिर में गोली लग गया। जिसे ईलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहाँ पर चिकित्सकों के द्वारा अमन कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। उक्त दोनों गुटों के बीच हुये फायरिंग की घटना में घटनास्थल से कुल-05 खोखा बरामद किया गया। इस संबंध में आरा नवादा थाना कांड सं0-41/24, दिनांक-18.01.2024, धारा-147/148/
149/307/427/504/506 भा०द० वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट एवं मृतक के चचेरे भाई अंकित कुमार
सिंह, पे०- सतेन्द्र सिंह, सा०-तिलकनगर, थाना-आरा नवादा, जिला-भोजपुर के फर्दबयान के आधार
पर आरा नवादा थाना कांड सं0-42/24, दिनांक-18.01.2024, धारा-302/120बी/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया। अद्योहस्ताक्षरी के द्वारा उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर आरा के नेतृत्व में पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष, आरा नवादा, डी०आई०यू० टीम, पु०अ०नि० चंदन कुमार भगत, पु०अ०नि० अशोक कुमार, नवादा थाना एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा तकनीकी आसूचना/आसूचना संकलन की कार्रवाई कर उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्त आयुष कुमार, पे०-शैलेन्द्र कुमार राम, सा०-तेलार, थाना-अगिऑव बाजार, जिला-भोजपुर, वर्तमान पता जगदेवनगर गली नं0-01, थाना-आरा नवादा, जिला-भोजपुर को दिनांक 19.01.2024 की रात्रि में पासवान चौक के पास से गिरफ्तार किया। गठित टीम के द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की तो अपने स्वीकारोक्ति बयान में उक्त घटना में संलिप्तता होने की बात स्वीकार की गई। गठित टीम के द्वारा उक्त घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर रेड /छापामारी की जा रही हैं। फलाफल की विवरणी इस प्रकार हैं।
बरामदगी-(1) खोखा-05 (ii) मोफलर-01(iii) मोबाईल-01