ताजा खबर

बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय,सदाकत आश्रम में आज सुप्रसिद्ध डॉक्टर रामानुज प्रसाद सिह, व्यवसायी मंजीत कुमार एवं पुष्करदेव ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

पटना डेस्क /इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस के प्रति प्रबुद्ध एवं आम लोगों का नजरिया तेजी से बदलने लगा है। झूठ और फरेब की राजनीति करने वालों से जनता उब चुकी है और बौद्धिक वर्ग से लेकर आम भारतीय जान चुका है कि इस देश की मजबूती कांग्रेस की मजबूती से ही आयेगी।

इस अवसर पर शामिल इन लोंगो ने कहा कि कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी के कुशल नेतृत्व एवं उनके विचारों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया है।

इस मौके पर विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डा0 मदन मोहन झा, पार्टी के वरिष्ठ नेता ब्रजेश पाण्डेय, मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, कपिलदेब प्रसाद यादव, लाल बाबू लाल, गोरखनाथ, प्रो0 अम्बुज किशोर झा,ज्ञान रंजन सहित अनेकों नेता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!