प्रमुख खबरें

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।

बिहार विधान परिषद् के माननीय उप सभापति प्रो. (डा.) राम वचन राय द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा एवं शास्त्रीजी के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया गया।

उप सभापति महोदय ने बापू को याद करते हुए कहा कि आइए इस दिन उस व्यक्ति को याद करें जिसने अपने सीधे-सादे लेकिन अटुट विश्वासों से दुनिया को बदल दिया। वे सत्य, अहिंसा, प्रेम और स्वच्छता के प्रतीक थे। उन्होंने जीवन पर्यन्त किसानों, महिला, असमानता, सामाजिक भेदभाव और अशिक्षा के खिलाफ संघर्ष किया। उप सभापति महोदय ने “जय जवान जय किसान” के प्रणेता, सादगी और सदाचार के प्रतीक भारतरत्न से अलंकृत पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। गांधीजी के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि………

“प्रिय है शीतल पवन, प्रेरणा लेता आंधी से।
अच्छे लगते मार्क्स, किन्तु है मुझे प्रेम गांधी से”।।

इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री अशोक चौधरी, माननीय उपनेता श्री राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, माननीय सदस्य श्री खालिद अनवर एवं श्रीमती कुमुद वर्मा सहित बिहार विधान परिषद् के सचिव श्री अखिलेश कुमार झा, निदेशक श्री आफताब हबीब , उप सचिव श्री विश्वजीत कुमार सिन्हा, श्री मिथिलेश झा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!