अपराधकिशनगंजठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

ठाकुरगंज : जियापोखर पुलिस ने चोरी की मोटर के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

किशनगंज, 11 अगस्त (के.स.)। फ़रीद अहमद, जियापोखर थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए चोरी गई मोटर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जियापोखर वार्ड नंबर-05 निवासी रामफल उर्फ सोहेल (32 वर्ष), पिता शकीरुद्दीन उर्फ डबलिया के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई जियापोखर थाना कांड संख्या 53/26, दिनांक 10 अगस्त 2026, धारा 303(2) BNS के तहत की गई है। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है और मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

थानाध्यक्ष गौतम कुमार के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध जियापोखर थाना कांड संख्या 27/25, दिनांक 15 अगस्त 2025, धारा 303(2)/317(2) BNS के तहत मामला दर्ज है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button