District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : पर्व-त्योहार को लेकर अधिकारियों और कर्मियों की छुट्टियों पर रोक, बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर पाबंदी

डीएम नवीन कुमार ने सभी विभागों के कार्यालय प्रधानों को जारी किया निर्देश, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

किशनगंज, 07 नवंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। जिला दंडाधिकारी-सह-जिलाधिकारी नवीन कुमार ने जिले के सभी कार्यालयों एवं विभागों के प्रधानों को निर्देश जारी कर स्वयं तथा अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों और कर्मियों को मुख्यालय में उपस्थित रहकर कर्तव्यों का निर्वहन सुनिश्चित करने को कहा है।

जिलाधिकारी द्वारा जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि कोई भी पदाधिकारी, पर्यवेक्षकीय पदाधिकारी अथवा कर्मी किसी भी परिस्थिति में उनकी अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। साथ ही, कार्यालय प्रधान अपने स्तर से भी अधीनस्थ पर्यवेक्षकीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों का अवकाश स्वीकृत नहीं करेंगे।

आदेश के अनुसार, यदि किसी पदाधिकारी या कर्मी को किसी अपरिहार्य कारण से मुख्यालय अथवा अपने कार्यस्थल से बाहर जाना आवश्यक हो, तो इसके लिए पहले जिलाधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। अनुमति मिलने के बाद ही संबंधित पदाधिकारी या कर्मी मुख्यालय से प्रस्थान कर सकेंगे।

डीएम ने यह भी स्पष्ट किया है कि सामान्य अवकाश के लिए कोई भी आवेदन सीधे जिलाधिकारी को समर्पित नहीं किया जाएगा। सभी विभागों के कार्यालय प्रधानों को निर्देश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

प्रशासनिक स्तर पर जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। माना जा रहा है कि पर्व-त्योहार के दौरान शांति, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ किसी भी आपात स्थिति में प्रशासनिक तंत्र की त्वरित सक्रियता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button