प्रमुख खबरें

सात निश्चय-03 के अंतर्गत राज्य के सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत के माध्यम से शवदाह गृह / मुक्तिधाम का होगा निर्माण

- श्रवण कुमार, मंत्री, जनता दल (यू0) विधायक दल के नेता-सह- मंत्री, ग्रामीण विकास तथा सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग

त्रिलोकी नाथ प्रसाद। श्रवण कुमार, मंत्री, जनता दल (यू0) विधायक दल के नेता-सह- मंत्री, ग्रामीण विकास तथा सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग ने आज प्रेस से वार्ता करते हुए बताया कि सात निश्चय-03 के अंतर्गत राज्य के सभी ग्राम पंचायतों में मानक प्राक्कलन ₹22,17,000.00 (बाईस लाख सत्रह हजार रूपये) लागत से शवदाह गृह / मुक्तिधाम का निर्माण कराने का निर्णय पंचायती राज विभाग द्वारा लिया गया है ।

माननीय मंत्री श्री कुमार विशेष चर्चा करते हुए बताया कि ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा उक्त सभी मोक्षधाम/शमशानघाट/शवदाह गृह/मुक्तिधाम के मुख्य द्वार के दोनो तरफ कुछ अंशो को छोड़कर शेष क्षेत्रों की घेराबंदी पिलर एवं वायर मेश फेंसिंग से किया जाएगा एवं घेराबंदी के चारो तरफ दो पंक्ति में वृक्षारोपण कराई जाएगी । वृक्षारोपण एवं उसकी घेराबंदी, फेंसिंग का कार्य विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एण्डध आजीविका मिशन(ग्रामीण) किया जाएगा ।

श्री कुमार ने योजना पर चर्चा करते हुए यह भी बताया कि इस योजना पर होने वाली व्यय वहन विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एण्ड आजीविका मिशन(ग्रामीण) से किया जाएगा ।

श्रवण कुमार, मंत्री, जनता दल(यू0) विधायक दल के नेता-सह- मंत्री, ग्रामीण विकास तथा सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग ने अंत यह भी कहा कि विकास पुरूष के उपाधि से नवाजे गये बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा शुरू किया गया सात निश्चय-3 योजना से इस योजना का कार्यान्वयन कराने से बिहार की जनता को काफी लाभ पहुंचेगा ।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!