किशनगंजघटना/दुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : ब्लॉक चौक के समीप सड़क हादसे में दो लोग हुए घायल पुलिस व स्थानीय लोगो की मदद से सदर अस्पताल में करवाया भर्ती।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, रविवार को ब्लॉक के समीप हुए सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों व सदर थाना के एएसआई संजय कुमार यादव की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना सदर थाना क्षेत्र के ब्लॉक चौक के समीप की है। जहां तेज रफ्तार 800 मारुति कार ने बुलेट सवार दो लोगो को धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर थाने के एएसआई संजय कुमार यादव स्पेशल गश्ती ड्यूटी में थे। स्थानीय लोगों व एएसआई संजय कुमार यादव ने बिना समय गवाएं एम्बुलेंस से सदर अस्पताल भेजा जंहा चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार जारी है। घायलो की पहचान चुड़ीपट्टी निवासी मो० सैफी और राजू के रूप में हुई है। वही मारुति कार खगड़ा निवासी संजय कुमार श्रीवास्तव चला रहे थे उन्हें भी हल्की चोटे लगी है। गौरतलब हो कि पूर्व में भी एएसआई संजय कुमार यादव द्वारा घायलों का मदद किया गया है। जिस कारण उन्हें सम्मानित भी तत्कालीन एसपी कुमार अशीष के द्वारा किया गया था।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button