किशनगंज : कांग्रेस कार्यालय में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन होने पर शोकसभा आयोजित
पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के निधन से देश ने एक सच्चा देशभक्त, महान अर्थशास्त्री और सादगी का प्रतीक खो दिया: सजल कुमार साहा

किशनगंज, 27 दिसंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, महावीर मार्ग स्तिथ जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार 11 बजे देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन होने पर एक शोकसभा आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सजल कुमार साहा ने की। सजल कुमार साहा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के निधन से देश ने एक सच्चा देशभक्त, महान अर्थशास्त्री और सादगी का प्रतीक खो दिया। उन्होंने कहा कि 1991 के आर्थिक संकट में उनका दूरदर्शी नेतृत्व भारत के लिए वरदान साबित हुआ। उनके सुधारों ने करोड़ों भारतीयों के जीवन को बेहतर बनाया। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने सूचना क्रांति, मनरेगा, किसानों की कर्जमाफी और शिक्षा के अधिकार जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए, जिनका लाभ भारत आज भी उठा रहा है। उनकी ईमानदारी, विनम्रता और राष्ट्रसेवा का हर भारतीय सदैव ऋणी रहेगा। यह युगांतकारी क्षति है। उन्होंने कहा कि उनके आत्मा के शांति के लिए मौन व्रत किया गया। मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार साहा, जिला प्रवक्ता जुल्फेकार अंसारी, पोलिंग बुथ जिलाध्यक्ष शहाबुल अख्तर, तौसिफ अंजर, जिला सचिव सोमेन्द्र बहादुर, जिला उपाध्यक्ष महिला इला देवी, नगर अध्यक्ष महिला साइदा खातुन, जिलाध्यक्ष ओबीसी शंभू यादव, हाफिज मुदस्सिर, तनवीर आलम, अजहर आलम, गौतम कुमार, सुभम कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।