ठाकुरगंज : आधार सेंटर पर हो रही है लूट..

आधार कार्ड में नाम सुधार या नया आधार बनवाने पर दो सौ रुपए की हो रही है वसूली।
किशनगंज/धर्मेंद्र सिंह, जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय स्थित संचालित आधार सेंटर का है। जहां पर आधार कार्ड सुधार या नया आधार कार्ड बनवाने पर दो सौ रुपए की वसूली की जा रही है। मामले का खुलासा करते हुए शनिवार को ठाकुरगंज प्रखंड के ग्राम लोधाबाड़ी चुरली निवासी काजल झा ने बताया कि बच्चों के जरूरत हेतू आधार कार्ड बनवाने के लिए वह जब प्रखंड मुख्यालय स्थित आधार सेंटर गई जहां मौके पर मौजूद कर्मी ने आधार कार्ड बनवाने के लिए प्रति आधार कार्ड उनसे दो रूपए लिया गया। पता चला कि उनसे उक्त राशि मनमाने तरीके से वसूला गया है। आगे उन्होंने आवेदन देकर संबंधित अधिकारी से मामले की जांच कर आधार सेंटर कर्मी के मनमाने रवैए पर रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में जब प्रखंड विकाश पदाधिकारी ठाकुरगंज से जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने आधी अधूरी बाते बोलकर फ़ोन कट कर दिए। दुबारा कॉल करने पर उन्होंने कॉल नही उठाया। खैर हो सकता है बीडीओ साहब कही बिजी हो। पर सवाल यहाँ यह है कि प्रखंड मुख्यालय बीडीओ साहब के क्षेत्राधिकारी में पड़ता है और दिन दहाड़े आम लोगो से इस तरीके से राशि की वसूली हो रही हो, यह सवाल बनता है और कुछ लोग जानना भी चाह रहे है। कुछ स्थानीय लोगो का कहना यह भी है कि बीडीओ साहब आम लोगो को सही से जानकारी देना ही नही चाहते है। वही ठाकुरगंज प्रखंड के ग्राम लोधाबाड़ी चुरली निवासी काजल झा ने शनिवार को प्रखंड विकाश पदाधिकारी (बीडीओ) ठाकुरगंज से आवेदन देकर इस मनमाने रवैए पर रोक लगाने की मांग की है।