राज्य

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मना।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-पटना ,11 फ़रवरी : आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर पार्टी पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर समर्पण दिवस के रूप में मनाया।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि अंत्प्रयोदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर आइये हम सब मिलकर उस महामानव के “एकात्म मानववाद” को आत्मसात् करे।

प्रदेश मुख्यालय सह् प्रभारी श्री दिलीप मिश्रा ने कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता व हमारे पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।

इस अवसर पर कार्यालय मंत्री श्री प्रवीण चन्द्र राय, संयोजक संवाद केन्द्र भाजपा श्री नीरज गौतम, भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य श्री सोनू शर्मा, भाजपा क्षेत्रीय सह् प्रभारी श्री कुमार क्रांति यादव आदि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय मे पंडित जी के प्रतीमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button