राज्य

*भाजपा ठाकुरगंज द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की 99 वी जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया*

सुमित राज यादव:-किशनगंज(ठाकुरगंज)- भारतीय जनता पार्टी ठाकुरगंज नगर मंडल तथा ग्रामीण मंडल द्वारा भातढाला चौक ठाकुरगंज नगर में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई।जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अतुल सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुवात वंदे मातरम् गीत से हुई।उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी अमर रहे के नारे लगाए।स्वर्गीय अटल बिहारी जी के चित्र पर दीप प्रज्जवलित करते हुए पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिए। कार्यक्रम का संचालन बीएलए वन अमित सिन्हा ने किया।कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष तरुण सिंह जिला महामंत्री बिजली सिंह नगर अध्यक्ष अतुल सिंह ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धर्म लाल सिंह ने कहा की स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई भारत के तीन बार प्रधानमंत्री बने ।उनके कार्यकाल में देश विकास के पथ पर आगे बढ़ा।भाजपा नेता अनिल महाराज पूर्व नगर अध्यक्ष नरेश साह विजय शर्मा भाजपा नेता सह पार्षद अमित सिन्हा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी, मृदुभाषी कवि,प्रखर राष्ट्रवादी नेता थे।इनका जन्म 25 दिसंबर 1924 को हुआ।स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाती है।प्रधानमंत्री मोदी जी ने उन्हे भारत रत्न के उपाधि से विभूषित किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष तरुण सिंह भाजपा जिला महामंत्री बिजली सिंह नगर अध्यक्ष अतुल सिंह ग्रामीण अध्यक्ष धर्म लाल सिंह भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष अनिल महाराज नरेश साह पार्षद अमित सिन्हा नगर उपाध्यक्ष प्रदीप जैन शिवशंकर महतो महामंत्री देवाशीष विश्वास सन्नी झा पार्षद प्रतिनिधी मयंक शांडिल्य मोहित सिंह नगर मंत्री गोपेश यादव संजीव साह पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष खोखा सरकार युवा मोर्चा अध्यक्ष बिट्टू साह नरेश जैन अनिल साह अखिल साह लक्ष्मण झा धनंजय सिंह साजन जायसवाल राधेश्याम सिंह अमृत मंडल अमित अग्रवाल रत्नेश अग्रवाल अशोक भारती नरेश शर्मा भोलू कुमार प्रदीप सोनार सहित दर्जनों भाजपाई उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button