District Adminstrationठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

ठाकुरगंज : कुछ दिन पहले बनी सड़क टूटने लगी, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

किशनगंज, 09 सितंबर (के.स.)। फ़रीद अहमद, ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत तातपौआ पंचायत के साबोडांगी से बिलातीबारी जाने वाली सड़क के हालिया निर्माण को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि सड़क का निर्माण कुछ दिन पहले ही कराया गया था, लेकिन अब जगह-जगह सड़क की सतह उखड़ने और टूटने लगी है।

लोगों का कहना है कि नई सड़क से बेहतर आवागमन की उम्मीद जगी थी, लेकिन निर्माण के कुछ ही दिनों बाद सड़क की हालत देखकर गुणवत्ता पर संदेह पैदा हो रहा है। लोगों ने निर्माण कार्य में इस्तेमाल सामग्री, सड़क की मोटाई और निर्माण के दौरान तकनीकी निगरानी की जांच की मांग की है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि सड़क का निर्माण मानकों के अनुरूप हुआ है तो चंद दिनों में ही इसके टूटने की नौबत क्यों आई? क्या निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों ने सही तरीके से जांच की थी?

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की स्थल जांच कराकर निर्माण की गुणवत्ता की जांच, दोषी पाए जाने पर जिम्मेदार एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई तथा सड़क की गुणवत्ता के अनुरूप पुनः मरम्मत/निर्माण कराने की मांग की है।

अब देखना यह है कि शिकायत और सवाल उठने के बाद विभाग इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच करता है या फिर कुछ समय बाद टूटती सड़क की समस्या को मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति कर छोड़ दिया जाएगा।

इस संबंध में मुखिया प्रतिनिधि रसमुद्दीन फैज का कहना है कि गुणवत्तापूर्ण काम नहीं होने से इस तरह की स्थिति उत्पन्न हुई है वही सड़क निर्माण के समय नियमों की अनदेखी की गई है जिसके कारण सड़क जगह-जगह धंसने और टूटने लगी है। कई जगहों पर कार्य बंद है जिसके कारण जर्जर सड़क से लोगों को आवागमन करने में परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button