करंट की चपेट में आने से हुई किशोर की मौत।.

सोनू कुमार/आक्रोशित लोगों ने की सड़क जाम.परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप एकंगरसराय (नालन्दा) प्रखंड मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन परिसर में सोमवार की रात्रि में करंट लगने से एक 14 बर्षीय बच्चे की मौत इलाज के दौरान हो गई. मृतक की पहचान तेल्हाड़ा थाने के वरसियावा गाँव निवासी सुदामा रविदास का 14 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई हैं. वे एक टेंट हाउस में काम करता था . स्टेशन पर एक कार्यक्रम में टेंट में काम करने के क्रम में बिधुत स्पर्शाघात से वे बुरी तरह घायल हो गया.स्थानीय लोगो के सहयोग से सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र एकंगरसराय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहाँ उनकी मौत हो गई.सुजीत कुमार की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने एकंगरसराय पहुँचे.और आक्रोशित होकर रेलवे स्टेशन समीप बिहार एकंगरसराय मुख्य मार्ग पर शव को रखकर करीब दो घंटे तक सड़क जाम कर दिया. परिजनो ने हत्या का आरोप लगा रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक अमरेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष अनिल कुमार ,अपर थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह,पुअनि मोहन पासवान,पुअनि ब्रजेश चौधरी, सअनि शैलेश कुमार सिन्हा,सीओ विनीत व्यास ने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुचकर काफी मस्कत के बाद लोगों को समझाकर सड़क जाम हटाया गया.पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ भेज दिया. घटना के बाद टेंट मालिक घर छोड़कर फरार हो गया है.
घटना की तहकीकात करने में पुलिस जुटी हुई है.
फ़ोटो:-एकंगरसराय में सड़क जाम करते हुए लोग


