प्रमुख खबरें

*25 तक विद्यालयों में कायाकल्प का काम पूरा करने का रखें लक्ष्य*

*एसीएस ने अधिकारियों को दिए निर्देश, गुणवत्ता से समझौता नहीं करने की दी हिदायत*

*31 मार्च तक की कार्ययोजना तैयार करें, लक्ष्य हासिल करने में जुटें*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/पटना। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री सीके अनिल ने राज्य के विद्यालयों में चल रहे कायाकल्प अभियान को 25 नवम्बर तक पूरा करने का लक्ष्य दिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रंग-रोगन और मरम्मत का काम तय समय पर पूरा करें। काम की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यदि किसी जिले को काम पूरा करने में सहयोग की जरूरत है तो इसकी जानकारी दें। विभाग हरसंभव सहयोग करेगा। लेकिन तय समयसीमा का पालन करना होगा।
अपर मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री शीघ्र ही जिलों का दौरा करेंगे। उनके दौरे से पहले विद्यालयों में कायाकल्प का काम पूरा हो जाना चाहिए।
उन्होंने अधिकारियों को 31 मार्च तक की कार्ययोजना तैयार करने का भी निर्देश दिया। एसीएस ने कहा कि तय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी सक्रियता से काम में जुट जाएं।

Related Articles

Back to top button