District Adminstrationअपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

टेढ़ागाछ : एसएसबी 12वीं बटालियन के द्वारा भारत नेपाल सीमा पर 07 मवेशी को किया जप्त, एक तस्कर गिरफ्तार।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिले के टेढ़ागाछ में 12वी वाहिनी एसएसवी कैम्प पेकटोला के जवानों ने भोरहा गाँव के समीप भारत नेपाल सीमा स्तम्भ संख्या 154 के नजदीक एक पशु तस्कर सहित 07 मवेशी को जप्त किया, एफ कंपनी कमांडर निरीक्षक त्रिलोक नाथ ने बताया की जवान सूचना के आधार पर सीमा पर गस्त कर रहे थे तभी नेपाल से एक तस्कर कुछ मवेशी लेकर इंडिया के सीमा घुस रहा था, जवानों को देखते ही वो व्यक्ति भागने लगा, जवानों ने दौड़ कर उस व्यक्ति को पकड़ लिया, और पूछताछ करने पर वो अपना नाम मो बचन, गाँव बालीगर पररिया निवासी बताया। अभियुक्त और जप्त मवेशी का जप्ती सूची बना कर टेढ़ागाछ थाना को सुपुर्द कर दिया गया। गस्त पार्टी में सहायक उप निरीक्षक गणेश कुमार, आरक्षी राकेश सिंह, आरक्षी सिद्दप रामप्पा चिकोडी, आरक्षी लिनु एम आरक्षी महिला चिंचु, कीर्तना पी पी, झामित, कुणी बेहरा शामिल थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button