झारखंडताजा खबरदेशप्रमुख खबरेंराज्य

इंटर डीपीएस डांस फेस्टिवल नृत्यांजलि 2023 का नेशनल चैंपियन बना डीपीएस रांची (DPS Ranchi)…

फेस्टिवल (Festival) में देश के अलग अलग राज्यों से 141 दिल्ली पब्लिक स्कूलों ने राष्ट्रीय ट्राफी के लिए प्रतिस्पर्धा की


रांची : दिल्ली पब्लिक स्कूल सोसाइटी नई दिल्ली द्वारा आयोजित नृत्यांजलि 2023 इंटर डीपीएस डांस फेस्टिवल (Inter DPS Dance Festival) में डीपीएस रांची (DPS Ranchi) की डांस टीम ने बाजी मारी है। डांस टीम (तिस्या राय, यशभानु, प्रकृति सरगम, आकृति मयंक, अर्पिता सिंह और अरुणिमा झा) अद्भुत नृत्य कौशल का प्रदर्शन करते हुए नेशनल चैंपियन बनकर उभरी। प्रतियोगिता का आयोजन डीपीएस, एल्डिको, लखनऊ में किया गया था। इस फेस्टिवल में देश के अलग अलग राज्यों से 141 दिल्ली पब्लिक स्कूलों ने राष्ट्रीय ट्राफी के लिए प्रतिस्पर्धा की। 141 स्कूलों में से 20 विद्यालयों का चयन फाइनल राउंड में हुआ था। पंचतत्व की थीम पर केंद्रित डीपीएस रांची की टीम ने एक शानदार प्रदर्शन प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया।

डीपीएस रांची के प्राचार्य डा. राम सिंह ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धियों पर बधाई दी। कहा कि हमारे छात्रों ने नृत्य के क्षेत्र में असाधारण समर्पण और प्रतिभा दिखाई है। यह जीत न केवल उनकी कड़ी मेहनत को दर्शाती है बल्कि विद्यार्थियों के समग्र विकास करने में स्कूल की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button