District Adminstrationब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर डीएम  ने मुख्यालय स्थित विभिन्न छठ घाटो का किया निरीक्षण..

डीएम ने कार्यपालक पदाधिकारी को छठ घाटों तक पहुंच पथ, साफ-सफाई, रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था, गहरे छठ घाटों को चिन्हित करने, आदि को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये।अररिया/अब्दुल कैय्यूम, लोक आस्था का महापर्व के मद्देनजर जिला पदाधिकारी इनायत खान द्वारा बुधवार को नगर परिषद अररिया क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटो का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने बस स्टैंड नहर पुल के पास, त्रिसुलिया घाट नदी, महावीर मंदिर हरियाली घाट एवं फारबिसगंज स्थिति सुल्तान पोखर तथा कोठी हाट नहर छठ घाट का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित नगर कार्यपालक पदाधिकारी को छठ घाटों तक पहुंच पथ, साफ-सफाई, रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था, गहरे छठ घाटों को चिन्हित करने, आदि को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि छठ पर्व की पूर्व तैयारी को लेकर सभी आवश्यक तैयारी ससमय सुनिश्चित करें। वही विभागीय निर्देश के आलोक में जिला स्तरीय अनुमंडलस्तरीय, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा बुधवार को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत छठ घाटों की तैयारी का जायजा लिया। जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में प्रखंड के वरीय प्रभारी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं पर्यवेक्षीय पदाधिकारियों के साथ प्रखंड क्षेत्र के मुख्य घाट/नदी/तालाब का निरीक्षण किया गया। इसी प्रकार सभी कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद एवं नगर पंचायत अपने शहरी क्षेत्र का निरीक्षण कर, सभी मुख्य घाटों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित किया जा रहा है। संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, अररिया एवं फारबिसगंज द्वारा भी अपने अनुमंडल क्षेत्र के मुख्य घाट/नदी/तालाब का निरीक्षण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!